बाल श्रमिक विद्या योजना कंडीशनल कैश ट्रांसफर योजना का शुभारंभ सीएम ने किया


गोरखपुर।उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ   अंतरराष्‍ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर बाल श्रमिक विद्या योजना कंडीशनल कैश ट्रांसफर योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कालिदास मार्ग पर एक कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया  इस योजना के अंतर्गत बालकों को 1000 एवं बालिकाओं को 1200  प्रतिमाह दी जाएगी कक्षा 8व9 और 10 पास करने पर 6000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संगठित-असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले 8 से 18 साल के कामकाजी किशोर बच्चों किशोरियों को इस योजना का लाभ मिलेगा इस मौके पर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी भी मौजूद रहे गोरखपुर एनसीसी वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में श्रमिको के पाल्यो से विस्तार पूर्वक सभी बच्चों से वार्ता कर हाल-चाल एवं अन्य स्थितियों के बारे में जानकारियां सीएम ने प्राप्त की  डीएलसी एके सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास