बांसगांव सांसद ने सरकार के विकास कार्यों का पत्रक गावों में वितरण कर किया जनता को जागरुक 



 भाजपा सरकार के यशस्वी  प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र  मोदी के 01 वर्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के 03 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बांसगांव लोकसभा के सांसद ने बांसगांव मण्डल अंतर्गत नगर पंचायत बांसगांव के बूथ संख्या 158  पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ावन में  भाजपा बूथ अध्यक्ष विनय कुमार सिंह जी के साथ भाजपा पत्रक लेकर परिवार सम्पर्क अभियान के तहत  घर घर पहुंचकर आमजन में विकास कार्यों का पत्रक वितरण किया गया। और कोविड-19 से कैसे बचाव हो इसके विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।


  भाजपा सरकार के विकास परक कार्यों का संपर्क अभियान के माध्यम से कमलेश पासवान पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों के साथ बूथ संख्या 158 पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ाबन में पहुंचकर भाजपा के विकास कार्यों का पत्रक लोगों में वितरण करने के पश्चात कोविड-19 से बचाव के उपायों को बताते हुए कमलेश पासवान ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा इस महामारी से बचाव के लिए लागू किए गए नियमों का पालन करने से बचाव हो सकता है। आगे सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी और लाक डाउन का पालन करें हाथों को साबुन से 20 से 30 सेकंड तक अच्छी तरह से धोएं और साथ ही सेनेटाइजर का प्रयोग करें और चेहरे पर मास्क का प्रयोग करें। इस बीमारी का सफल उपचार स्वच्छता और सतर्कता ही है। जिसे अपनाकर कोरोना से जंग में जीत हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर बांसगांव के भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश कुमार,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष  प्रमोद त्रिपाठी, मण्डल कोषाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह,अमरेन्द्र सिंह,अतुल सिंह,सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय व चरगांवा ब्लाक के प्रमुख सुनील पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास