बदायूं में रेलवे के निर्माणाधीन अंडरपास की मिट्टी खिसकने से तीन मजदूर दबे
बदायूं 11 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बदायूं के सिविल लाइन इलाके के बंसत नगला में बदायूँ बरेली ट्रैक पर निर्माणधीन अंडर पास की मिट्टी खिसकने से तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।
ग्रामीणों ,पुलिस व जेसीबी मशीन की मदद से मजदूरों को बमुश्किल मिट्टी के नीचे से निकाला गया। मजदूरों को बाहर निकलवाया गया और पुलिस ने मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने गुरूवार को कहा कि बसंत नगला के निकट बदायूँ बरेली रेलवे लाइन पर बन रहे अंडरपास की मिट्टी बुधवार की रात गिरने से उसमें तीन मजदूर दब गए थे । रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
अंडरपास निर्माण में 44 मजदूर काम कर रहे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें