भाजपा सभासद ने वार्डो और दुकानों पर जाकर पत्रक बांटे


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल सकुशल पूरा होने पर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाने के लिए,परिवार जनसंपर्क अभियान के क्रम में 
विधान सभा सहजनवां के उनवल मंडल ,बूथ संख्या 412 व 413 टेकवार में भारतीय जनता पार्टी के जिला योजना सामिति के सदस्य और सभासद संतोष राम त्रिपाठी ने पत्रक को घर घर जा कर आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया।वही सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया औऱ कहा कि देश व प्रदेश में विकास हो रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने  भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
ऊक्त अवसर पर राजन तिवारी (बूथ अध्यक्ष),राम चरन जी,मोनू दुबे,अवधेश शर्मा,श्याम जी तिवारी,सत्यपाल राम,माधव गौण, जोगिंदर पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास