चाइना की बनी सभी वस्तुओं का बहिष्कार करें- भुवनपति निराला

चौरी चौरा: अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मण्डल चौरी चौरा की एक आवश्यक बैठक चेंबर ऑफ कामर्स गोरखपुर के वरिष्ट सदस्य व अखिल भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के तहसील प्रभारी के अध्यक्षता में नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में सम्पन्न हुई। बैठक में भारत चीन विवाद पर चीनी सामानों के बहिष्कार का मुद्दा छाया रहा। 
    बैठक को सम्बोधित करते हुए तहसील प्रभारी भुवनपति निराला ने कहा की इस झगड़े ने विकराल रूप ले लिया है। लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में हमारे देश की सेना का सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। फिर भी हमारी सेना ने मरते मरते चीन के 43 सैनिको को भी मौत के घाट उतार दिया हैं। इस हिंसक झड़प में चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। और झड़प में चीनी यूनिट का एक कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया है। उन्होंने कहा कि चीन को उसकी ढीठता का परिणाम देने के लिए हम सभी हिंदुस्तानियों को उसके आर्थिक मूल को भारत से जड़ से उखाड़ फेंकने से ही उसको सीधा उत्तर मिलेगा। और शहिदों को सच्ची श्रद्धांजली भी यही होगी। उन्होंने कहा कि हमे जापानियों से सीखना चाहिए उनका अपने देश के प्रति राष्ट्रभक्ति इस तरह है कि वो 99% स्वदेशी वस्तुएं ही इस्तेमाल करते हैं। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि हम सभी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं उन शहीदों को जिन पर हमे गर्व है कि उन्होंने अपनी सरजमीं के लिए खुद को शहीद कर दिया। अब हमारी बारी है अपने कर्तव्यों का पालन करें। और चाइना की बनी सभी वस्तुओं का बहिष्कार करें। इस अवसर पर प्रशांत जायसवाल, अजय गुप्ता, महेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, राजेश पासवान, सोहन गुप्ता, संजय गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, विश्वजीत जायसवाल, दिलीप, रौशन, मैनेजर,छोटे आदि लोग मौजुद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास