छात्रों ने निःशुल्क प्रवेश फार्म तथा फीस माफी के लिए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

पडरौना, कुशीनगर : उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने निःशुल्क प्रवेश फार्म वितरण तथा शिक्षण शुल्क में कुछ प्रतिशत माफी के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को प्रवेश फार्म वितरण हेतु महाविद्यालय खुलने पर इकट्ठा हुए छात्रों ने प्राचार्य को निःशुल्क प्रवेश फार्म तथा शिक्षण शुल्क में 60 प्रतिशत शुल्क माफ करने की मांग के साथ प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने ज्ञापन में लिखा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वर्तमान में लोगों की आर्थिक स्थिति पर खासा असर पड़ा है। छात्र नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्राचार्य से यह मांग की है कि इस नए शैक्षणिक सत्र में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश फार्म निःशुल्क वितरित किया जाये तथा उनके शैक्षणिक शुल्क में 60 प्रतिशत की छूट की जाये। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के दौरान विवेक राज यदुवंशी, उपाध्यक्ष रामलखन यादव, अंकुश जायसवाल, किशन कुशवाहा, विनय पांडेय, विशाल गुप्ता, उज्ज्वल साहा, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास