चिकित्सक, नर्स व वार्ड ब्वॉय हुए होम क्वारंटीन, ये है बड़ी वजह.
गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज में बुधवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद संक्रमित का इलाज करने वाले दो डॉक्टर, दो नर्स और एक वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर नहीं आए। बताया जा रहा है कि वे होम क्वारंटीन हो गए हैं। इसके अलावा वार्ड के 10 और लोग भी सहमे हुए हैं।
14 लोग हुए होम क्वारंटीन
पाली। नेवास गांव में दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को गांव में पहुंचकर उनके संपर्क में आने वाले रिश्तेदार और उनके परिजनों को होम क्वारंटीन की सलाह दी है। इसके अलावा पति और पत्नी माड़र गांव में भी गए थे।
वहां भी टीम पहुंचकर लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए एहतियात के बरतने के निर्देश दिए है। डॉ. सीपी मिश्र ने परिजनों को होम क्वारंटीन कराया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें