एक कार्ड से एक बार में 18 लोगों के नमूनों की जांच होगी
गोरखपुर : गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब कोरोना जांच के लिए स्वस्थ व्यक्ति के खून की भी जांच होगी। इसे सीरो टेस्टिंग का नाम दिया गया है। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (ICMR) को इस जांच के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अनुमति दे दी है। हर जिले में कम से कम दो हजार नमूनों की जांच होगी।
यह जांच आइसीएमआर के सहयोग से भारती कंपनी द्वारा बनाए गए एलाइजा टेस्ट कार्ड के जरिये की जाएगी। एक कार्ड से एक बार में 18 लोगों के नमूनों की जांच हो सकेगी। ICMR के प्लानिंग कोआर्डिनेटर डॉ. रजनीकांत ने बताया कि इस जांच के लिए केवल स्वस्थ व्यक्तियों के ही खून के नमूने लिए जाएंगे। यदि उसमें एंटीबाडी बनती है तो पता चल जाएगा कि कभी न कभी यह व्यक्ति कोरोना से प्रभावित हुआ था। अभी तक 90 फीसद मामले अलाक्षणिक मिले हैं। समाज में ऐसे भी लोग होंगे जो इस बीमारी की चपेट में आए हों और ठीक हो गए हों, पता न चला हो। सीरो टेस्टिंग से ऐसे लोगों की भी पहचान हो सकेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें