एस.एच.एफ. ट्रस्ट ने बरेली व  रायबरेली में जाकर बाटी राशन सामग्री,

संवाददाता, गोरखपुर। भारत समेत पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से त्रस्त है। भारत में इसका आंकड़ा करीब 120406 पहुंच चुका है।
 इस घातक महामारी से भारत देश में सभी लोग परेशान हैं।
 बात करें गोरखपुर की तो यहां पर भी खबर लिखे जाने तक  127 केस हैं।
जिसमें कोरोना पॉजिटिव एक्टिव में देखा जाए तो 85 मामले सामने आए है। हालांकि गोरखपुर जिले के लोग पूरी सावधानी बरत रहे है। वैसे तो समाजसेवा में प्रशासन, बहुत सारी संस्थाएं व समाजसेवी, काम कर रहे हैं।
वहीं लॉक डाउन के बीच गोरखपुर में एक ऐसी मानवता के हित में हकीकत में काम वाली एक ऐसी संस्था है जो  गरीबों,असहायों,कंजड समाज एवं अपने राज्य में सेवा देने के  साथ- साथ दूसरे राज्यों में भी राशन सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है।
जिसका नाम एस. एच.एफ. ट्रस्ट है। एस. एच.एफ. ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है, जो गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर व मध्यप्रदेश में भारी तादाद लोगों को राशन सामग्री एवं पका हुआ भोजन बांटने के साथ-साथ
3 जून 2020 को बरेली जिले के गेहार जनजाति के पत्थरकट समाज में 55 लोगों को लाक डाउन में राहत सामग्री बांटी गई।
 वहीं 7 जून 2020 को रायबरेली जिले के लालगंज में सेमरी गांव के पास राजीव नगर में जनजाति समाज के लोगों के बीच 60 लोगों में राशन सामग्री बांटी।
जहाँ राशन सामग्री में चावल 5 किलो,आलू 2 किलो, प्याज 2 किलो, नमक 2 किलो, तेल 1 लीटर, मसाला, सोयाबीन 500 ग्राम, बिस्किट, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, दाल 1 किलो इत्यादि दी गई।
वहीं एस. एच.एफ. ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण प्रकाश ने बताया कि राशन सामग्री एवं पका हुआ भोजन  ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को हमेशा चलाया जा रहा है और चलता रहेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास