एसटीएफ ने रायबरेली से 60 लाख की शराब बरामद की,एक गिरफ्तार


लखनऊ,13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब से ट्रक में तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही 590 पेटी अंग्रेजी शराब रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र से बरामद की,जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई को सूचना मिली कि पंजाब से ट्रक में तस्करी करके रायबरेली के रास्ते ऊँचाहार होते हुए इलाहाबाद-नवाबगंज नेशनल हाइवे सेे बिहार जाने वाली है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस को लेकर मकदूम उर्फ शेखन का

पुरवा चौराहा,लालगंज रोड़ डलमऊ रायबरेली पहुॅची और मुखबिर द्वारा बताये गये वाहन का इन्तजार करने लगी। थोड़ी देर में मुखबिर द्वारा बताये गये नम्बर की गाड़ी आती हुई दिखायी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन को रोककर चेंकिग की गयी । तलाशी के दौरान ट्रक चालक के केबिन में एक फर्जी बिल्टी और ट्रक के डाले में विद्युत पंखों के पार्ट्स से भरी 179 पेटियाँ मिली, जिनके बीच में अवैध अंग्रेजी शराब की 590 पेटियों को छुपाकर रखी गई थी। मौके से ट्रक चालक दराफत सिंह निवासी ग्राम पनगोटा,हरिके पतन जिला तरनतारन, पंजाब को

गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि यह अंग्रेजी शराब लकी ने पानीपत चण्डीगढ़ से बिहार पहुँचाने के लिए लोड कराया था तथा कहा था कि बिहार में शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ लोग सम्पर्क करके स्वयं इस

अवैध शराब को अपने अड्डे तक लेकर जाएगें। स्थानीय शराब तस्करों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि लकी व स्थानीय तस्कराें में दूरभाष पर सीधे बातचीत हो रही थी, इसलिए स्थानीय तस्कराें के बारे में उसे जानकारी नहीं है।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक को थाना डलमऊ में दाखिल करा दिया। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास