एसएसपी के आदेश पर वाहनों की हुई चेकिंग
गोरखपुर । वैश्विक महामारी कोरोना काल मे शासन द्वारा दिये गए नियमो को ध्यान में रखते हुए एसएसपी डॉक्टर सुनील गुप्ता के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में बिना मास्क एवं हेलमेट वाले गाड़ियों की गहनता के साथ चेकिंग की गई।इसी क्रम में थाना कैंट के एम्स पुलिस चौकी और एयर फोर्स पुलिस चौकी के प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में गहनता के साथ चेकिंग की। जहाँ एक तरफ एम्स प्रभारी अभिषेक राय ने 25 गाड़ियों का चालान किया। वही एयरफोर्स चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ला ने 20 गाड़ियों का चालान कर कानून का पालन कराया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें