गांव में विकास कार्य हेतु खुली बैठक का हुआ आयोजन
गोला/गोरखपुर
गोला विकास खण्ड के बनकटा गांव में स्थित स्व ज्ञानदास राय इंटरमीडिएट कॉलेज के हाल में गांव में विकास कार्य को करवाने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में गांव सभा के लोग शामिल रहे।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रत्नेश यादव ने बताया कि सरकार के सहयोग से गांव के लोगो की सहमति से गांव के विकास के लिए कार्य योजना तय किया गया जो जिले पर प्रेषित किया जाएगा।गांव में गतवर्ष अच्छा कार्य करने के कारण इस गांव का चयन किया गया है। गांव के लोग सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में सहयोग करें तभी गांव का विकास होगा। नोडल अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा गांव का चयन विकास कार्य के लिए किया गया है गांव के लोग अपना पूर्ण सहयोग करके गांव के विकास कार्य को संपन्न कराकर गांव का नाम प्रदेश में अच्छी ग्राम सभा के रूप में अंकित कराएं। गांव के विकास में सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। खंड विकास अधिकारी गोला सुनील कुमार कौशल ने विकास कार्यों की जानकारी विस्तार से दिया। पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने गांव के लोगों को कृषि संबंधित जानकारी दिया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सच्चिदानंद राय व संचालन एडीओ पंचायत शैलेश राय ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष दिवाकर दुबे सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रामभरोस बागेश्वरी राय अरुण राय वीरेंद्र राय उर्फ पप्पू निशीथ राय रामसहाय सुमंत राय अशोक तिवारी सुनील राय चंद्र प्रकाश राय धर्मेंद्र राय सहित आदि लोग सामाजिक दूरी बनाकर मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें