गोरखपुर जिला उद्यान अधिकारी को राष्ट्रीय जनमंच ने किया सम्मानित
कोरोना वायरस के चलते फैली महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किये बगैर सामाजिक कार्यों में संलिप्त सभी व्यक्तियों का, चाहे वह औरत हो या आदमी, सरकारी कर्मचारी हो या सामाजिक कार्यकर्ता, सभी विशेष व्यक्तियों का राष्ट्रीय जन मंच सम्मान कर रहा है ।
इसी क्रम में जनपद गोरखपुर के उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह के कार्यालय में जाकर राष्ट्रीय जन मंच के जिला प्रभारी रविंद्र जायसवाल और जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने करोना योद्धा का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय जन मंच के जिला मीडिया प्रभारी जय प्रकाश प्रजापति और रवि गुप्ता ( अधिवक्ता एवम पत्रकार ) भी मौजूद रहे ।
राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने जब जिला उद्यान अधिकारी को बताया कि उनका संगठन गांव में स्वरोजगार , स्वालंबन की भावना को प्रोत्साहित कर रहा है और गांव में ही रोजगार के अवसर तलाश रहा है तो इससे प्रभावित होकर बलजीत सिंह ने कहा कि गांव में रह रहे जितने भी लोग औषधीय खेती करना चाहते हो तो मैं भरपूर सहयोग करूंगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें