गोरखपुर में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 206

गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन उरुवा, चार बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज तथा बेलघाट, खजनी व तारामंडल स्थित वसुंधरा एनक्लेव के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि उरुवा के की पीपल्लवी बुजुर्ग निवासी 35 व 26 वर्षीय युवक 11 जून को दिल्ली से आए थे। यहीं के भताड़ी गांव निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति तीन जून को दिल्ली से आये थे। इसके अलावा बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के चार लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव पाए गए हैं।


एम्स में काम करने वाला एक 48 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वह शहर के तारामंडल स्थित वसुंधरा एनक्लेव के 22 नंबर ब्लॉक का निवासी है। इसके अलावा बेलघाट व खजनी के एक-एक व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।


सभी के गांव व कॉलोनी सील
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया जो भी संक्रमित पाए गए हैं, उन सभी के गांव व कॉलोनी को सील कर सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। उनके संपर्क वाले लोगों की तलाश की जा रही है। एक- एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
 
कुल संक्रमितों की संख्या हुई 206
अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 206 हो गई है। इसमें से 113 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 8 की मौत हो चुकी है। 85 का इलाज चल रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास