गोरखपुर से जल्द छीन जाएगी एक उपलब्धि |
जी हाँ यह सच है, वर्तमान में गोरखपुर को दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म का दर्जा दर्जा प्राप्त है लेकिन विकाश के इस दौर में जल्दी ही यह तमगा अब किसी और के पास जाने वाला है , गोरखपुर रेलवे स्टेशन को भी यहाँ के प्लेटफार्म की लंबाई 1366.44 फीट तक बढ़ने के बाद यह तमगा मिला था इसके पहले यह उपलब्धि भारत के ही खड़गपुर रेलवे स्टेशन , पश्चिम बंगाल के पास थी जहाँ पर प्लेटफॉर्म की लम्बाई 1072 मीटर है, वैसे खड़गपुर अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और दूसरे स्थान पर दक्षिण भारत का ही कोल्लम (केरल) स्टेशन है जहाँ प्लेटफार्म की लंबाई 3873 फीट यानी 1180.5 मीटर है और अब देश में इन सबसे बड़ा प्लेटफार्म वाला स्टेशन कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक का विस्तार करके किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हुबली स्टेशन पर प्लेटफार्म एक की लंबाई 1400 मीटर कर दी जाएगी।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन को दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म वाले स्टेशन का तमगा हासिल है, गोरखपुर का नाम वैसे तो दुनियां भर में मशहूर है लेकिन गोरखपुर में सबसे लंबे रेलवे प्लैटफॉर्म होने से गोरखपुर की गौरव और बढ़ जाती है । यह तमगा भारत में ही रहेगा यह भी गर्व की बात है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें