ग्रामीणों ने ओवरलोड बालू लदे ट्रको को आने-जाने से रोका
गोरखपुर, गोला थाना क्षेत्र के सहड़ौली ग्राम सभा के देवईपीपर बालू घाट से निकल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की वजह से गोपालपुर से धुरियापार जाने वाले 14 किमी सड़क मार्ग पर लगभग चार किमी सड़क सहड़ौली से गोपालपुर मुख्य मार्ग तक पूरी तरह टूटकर ध्वस्त हो चुकी है।जिससे बीच के झरकटा गांव में सड़क के किनारे दोनो तरफ स्थित मकानो का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।जिसको लेकर गांव के लोगो ने शुक्रवार की देर शाम गांव से गुजरने वाले सड़क मार्ग पर भंडा लगाकर सड़क पर आने जाने वाले ट्रको को रोक दिया।जिससे दर्जनों बालू लदे ओवर लोड ट्रक झरकटा गांव के पास सड़को पर खड़े हो गए।ग्रामीणों का कहना है कि किसी तरह शासन से मांग करने पर यह सड़क बनी।लेकिन देवई पीपर बालू घाट का ठेका इस सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को गांव व ठेकेदार द्वारा दी गयी है ।मौके पर पहुची पुलिस।ग्रामीणों का एसडीएम गोला से वार्ता के बाद एसडीएम गोला ने आश्वासन दिया कि 30 टन से अधिक बालू लोड नही होंगे और टूटे हुए मार्ग को ठेकेदार द्वारा बालू व ईंट डालकर मरम्मत कराया जाएगा ।जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा न आवे।उनके अस्वासन पर ग्रामीणों ने रोक को हटा दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें