जवानों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश 


गोला गोरखपुर,गोला थाना परिसर मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष हेमेंद्र पांडेय ने जवानों को योगाभ्यास कराया।उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए योगाभ्यास सबसे कारगर है। इसके नित्य अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।आगे उन्होंने कहां कि सबको योग अवश्य करना चाहिए। यह हमारी प्राचीन परंपरा का एक अनमोल उपहार है। ये मस्तिष्क और शरीर के समन्वय को बनाता है।योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली तरीका है। जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिक और आत्मा में संतुलन बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एसआई मोहम्मद कादिर रंजीत तिवारी विवेक चतुर्वेदी राजेश यादव अनिल यादव प्रवीण तिवारी अमित यादव प्रदीप राय सोनू यादव अखिलेश कुशवाहा मनीष कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास