झगड़ा छुड़ाने गए युवक को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज 

गोलाबाजार गोरखपुर 14 जून ,गोला कस्बा के वार्ड संख्या पांच में दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गए युवक को पीट दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने अतरौला गांव निवासी विजई यादव के खिलाफ धारा 323, 504, 308 आइपीसी व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। 


          घायल युवक रामचंद्र प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार की रात हमारे पड़ोसी व अतरौला गांव के विजई यादव से झगड़ा हो रहा था। मैं झगड़ा छुड़ाने चला गया। जिस पर वह पड़ोसी को छोड़ मुझसे उलझ गया और मुझे गाली-गुप्ता देते हुए मार-पीटकर घायल कर दिया। वह हाथ में पंच पहना था। जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट लग गई। इस संबंध में थाने का प्रभार देख रहे एसआइ अनिल यादव का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत किया है। जल्दी ही अगली कार्यवाही होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास