कलेक्ट्रेट कचहरी स्टैंड के पास  आम के टहनी टूट कर गिरी, बाल बाल बचे कार सवार


गोरखपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्टैंड के पास अचानक आम की टहनी टूट कर गिरी । गलिमत रही कि पास से गुजर रहे कार को कोई भारी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही आम से लदी टहनी टूट कर गिरा तो आम लूटने को लोग दौड़ पड़े। जिसमे कुछ होमगार्ड के जवान भी शामिल रहे। इस घटना को जब मोबाइल में कैद किया गया तो एक महिला पुलिस अधिकारी को नागवार गुजरा और वह वीडियो बनाने का विरोध करने लगी इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो डिलीट करने के लिए दबाव बनाने लगी। जब उन्हें बताया गया कि मीडिया वाले हैं और हमारा काम ही है खबर करना। इस पर वह और उखड़ गई और कहने लगी कि यह कोई खबर है सड़क पर गरीब मर रहे उससे आप लोग नहीं दिखाते। और पत्रकार का आई कार्ड चेक करने लगी। बरहाल पुलिस का यह रवैया कोई नई बात नहीं है जब उनके मनमाफिक खबर नहीं होती है तो ऐसे ही पत्रकार से उलझ जाया करते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास