किसी भी व्यक्ति को भूखा सोने नहीं देंगे:-एस.एच.एफ.ट्रस्ट
संवाददाता गोरखपुर।
लाॅक डाउन में ज़रूरतमंदों तक पका हुआ भोजन व कच्चा राशन पहुँचाने का लगातार बहुत दिनों से सिलसिला सीड आॅफ होप फाउंडेशन, चैरिटेबल ट्रस्ट गोरखपुर, के द्वारा बशारतपुर व रामजानकी नगर वार्ड के अन्तर्गत जारी है।
इसी क्रम में आज दिनांक 1 जून 2020 दिन सोमवार को बहुत से गरीब परिवार के लोगों, बांसफोड़ों व विभिन्न प्रकार के राज्यों जंग जनपदों एवं नेपाल देश से आए हुए लेबर का काम करने वाले व ठेला व खोमचे लगाने वालों को अंडा कढ़ी और चावल वितरण किया गया।
वही जरूरतमंदों को राशन सामग्री की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
अंडा कड़ी एवं चावल काम करने वालों मजदूरों एवं मौजूद बशारतपुर मे रोड पर बसे बांसफोडों के परिवारों में पका हुआ भोजन उनके परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से दिया गया।
बताते चलें कि एस एच एफ ट्रस्ट द्वारा लगातार कच्चा राशन, सब्जी, तेल, नमक, मसाला, साबुन, बिस्कुट आदि का वितरण लगातार अतयंत गरीब परिवारों व समुदायों में किया जा रहा है, जिससे पाकर परेशान लोगों को लाॅक डाउन का कठिन समय आसानी से पास किया जा सके। ट्रस्टी अरुण प्रकाश ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा जन सहयोग से यह मदद करने का कार्य आगे भी लगातार चलता रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें