कोरोना  योद्धाओं का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य:- संजय मौर्य 

राष्ट्रीय जन मंच जो कि एक सामाजिक संस्था है और जिस के संरक्षक मंडल में प्रमुखता श्री पहलाद दामोदर मोदी हैं, जो कि  प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदर मोदी जी के भाई हैं ।
इस संस्था का कार्य गांव गांव में स्वालम्बनकी भावना विकसित करना, स्वरोजगार के अवसर प्रदान कराना एवं ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास करना है । इस संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक / समन्यवयक संजय मौर्य का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते जो महामारी पूरी दुनिया मे फैली है, उसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया और इस विपदा की घड़ी में जिन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा हेतु जो अभूतपूर्व कार्य किया ,उनका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है  ।
 सम्मान देने के क्रम में गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजेंद्र पांडियन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके तिवारी को राष्ट्रीय जन मंच के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह व उनके सहयोगी रवि गुप्ता  और संध्या मिश्रा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम संख्या में जाकर ऑफिस में ही उन्हें सम्मानित किया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास