कोविड-19:- डरें नहीं रहें सतर्क:- डॉ आशुतोष
हाटा,कुशीनगर
स्थानीय ब्लाक के ग्राम डुमरी चुरामन छपरा में ग्राम सचिवालय के परिसर में साथी सेवा समिति द्वारा कोविड-19 के खिलाफ जंग में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न क्षेत्रों के कोरोना वारियर्स को ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्मान-पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील मिश्र ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विनोद गुप्ता भाजपा मण्डल अध्यक्ष टेकुआटार व सफल संचालन डॉ सत्येंद्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यतिथि ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारे जो भी योद्धा अग्रणी भूमिका में है उनका सम्मान करता हमारा कर्तव्य है। क्योंकि आज हम इन्ही के बदौलत सुरक्षित है। वही अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री मिश्र ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि इस महामारी से समाज को सुरक्षित रखने के लिये हमे स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। इसके लिये लोगो को जागरूक करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिये हमें अपने शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना जरूरी है जिसके लिये हमें विटामिन सी व डी का सेवन प्रचुर मात्रा में करना होगा तथा गुनगुने पानी व ताजा भोजन भी उपयोग करके इस महामारी से बचा जा सकता है। डॉ मिश्र ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार,खाँसी व सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र को सूचित या सम्पर्क करें। सफल संचालन करते हुये डॉ सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नही परन्तु सतर्क रहना सभी को जरूरी है इसके लिये हमें सरकार के निर्देशो का पालन करते हुये मास्क को अपने दैनिक दिनचर्या में उपयोग करे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करे।
कार्यक्रम के आयोजकों व अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डॉ आशुतोष मिश्र व डॉ रागिनी मिश्र नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ हरिओम मिश्र,डॉ सत्येंद्र मिश्र,सीए अंजनी नंदन सिंह,नितेश मिश्र,पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर गौरव राय,कांस्टेबल विकास यादव,चंद्रशेखर चौहान पत्रकार अवनीश कुमार,उमर फारूक, गोविंद पटेल,समाजसेवी जँहागीर खान को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा भाजपा आईटी सेल के संयोजक राजकुमार ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा की हमारा कर्तव्य है मानव सेवा करना।
इस कार्यक्रम में प्रमुख से सराहनीय भूमिका में पत्रकार अनिल तिवारी,नीतीश गौड़,भाजपा आईटी सेल के सहसंयोजक सत्यम मिश्र,मोनू मद्देशिया,अखिलेश मद्देशिया रहे। इस दौरान योगेंद्र मद्देशिया,नितिन गोंड, अमन जयसवाल,इंद्रेश सिंह,दशरथ मद्देशिया,सत्यप्रकाश राव,श्यामसुंदर मद्देशिया सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें