कृषि उत्पादन मंडी शुल्क हटने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी -संजय सिंघानिया
गोरखपुर 9 जून 2020, चेंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक चौरियागोला में अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिसमें आज उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग में आज एक महत्वपूर्ण फैसला हुआ जिसके तहत उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी शुल्क तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है इसके द्वारा लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को हृदय से धन्यवाद देते हुए सिंघानिया ने कहा है कि उपरोक्त मण्डी शुल्क हटने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी और व्यापार पूरे भारत में स्पेक्टर राज की छूट से बढ़ेगा वहीं आमजन वस्तुएं भी सस्ती होंगी ओए किसानों को उचित मूल्य भी मिलेगा वही युक्त टैक्स की आड़ में हो रहा काला कारोबार भी बंद होगा जिससे भारत में विकास की गंगा बहेगी इस्पेक्टर राज से काफी राहत के साथ ही विभाग के कागजातों से काफी राहत मिलेगी निश्चित रूप से किसानों व्यापारियों एव आमजन के हित में यह आदेश है हम सभी व्यापारी हृदय से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनन्दन करते हैं बैठक में राजेशछाबड़िया पवनसिंघानिया भुवनपतिनिराला विकासकिला विजयअग्रवाल मनोजगोयल बिजयसिंधानिया राहुलसिंधानिया अमितवैश्य सतीशयादव रुपेशजायसवाल पंकजगुप्ता राजुगुप्ता कृपाशंकर आनंदअग्रवाल राहुलमिश्रा प्रमोदगुप्ता मंटूसिंह रविलखमानी सहित काफी व्यापारी मौजूद थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें