कुशीनगर जिले में कोरोना ने दी फिर से दस्तक़ प्रशासन ने गांव को करवाया सील
फाजिलनगर/संवाददाता
फाजिलनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला कुचिया मठिया में एक कॅरोना संक्रमित युवक मिला है।जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई है।
कुशीनगर जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी तीब्र गति से बढ़ रही है कि यदि इसे ना रोका गया तो कुशीनगर जिले की स्थिति अत्यंन्त भयावह होगी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश यादव पुत्र जगदेव यादव उम्र 44 वर्ष ग्राम सभा कुचिया मठिया जो दिल्ली से 20-5-2020 को अपने घर आया था, जिसको स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कर के सेम्पल जांच के लिए भेज कर उसे गाँव मे ही होम क्वान्टरीग कर दिया गया था,
06-06-2020 को रिपोर्ट आने के बाद युवक कॅरोना पॉजिटिव निकला ,प्रशासन द्वारा कुचिया मठिया गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर के गांव को सील कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें