कुशीनगर। स्ट्रीट वेंडर हॉकर, ठेले, पटरी व रेहड़ी वालों को रोजगार के लिए 50 लाख तक मिलेगा लोन


   कुशीनगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2020 की आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यह पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना अंतर्गत 50 लाख से अधिक शहरी/पेरी शहरी और ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स को सक्षम करने के लिये एक विशेष माइक्रो क्रेडिट सुविधा योजना है। इसका लाभ ताला बंदी के कारण जिनकी आजीविका प्रभावित हुई है उनको पहले मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सड़कों के प्रत्येक विक्रेताओं को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा जिसे उन्हें 1 वर्ष के भीतर मासिक किस्तों के रूप में वापस करना होगा। इस विशेष क्रेडिट स्किम के तहत 24 मार्च 2020 तक या उससे पहले वेंडिंग करने वाले 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स 10 हजार रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत हर स्ट्रीट वेंडर 10 हजार रुपये तक का लोन ले सकता है, इस रकम को रेहड़ी, पटरी, वाले एक साल के भीतर किस्त में लौटा सकते हैं। तथा इस लोन को समय समय पर चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को 7 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज अनुदान के तौर पर उनके खाते में सरकार की तरफ से ट्रांसफर किया जाएगा, और इस योजना के तहत जुर्माने का कोई प्राविधान नही है। श्री राय ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को लग कर इस योजना से अधिक से अधिक पात्रों को लाभ दिलाये जाने का निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खडडा कोमल यादव, डूडा अधिकारी वेद प्रकाश यादव सहित समस्त अधि0 अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास