मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की अपील के साथ बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों का एसपी ट्रैफिक ने किया चालान।

 


गोरखपुर, शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन करने के बाद वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में लॉक डाउन के साथ ही प्रवासी मजदूरों की वापसी में व्यवस्थाओं को लेकर डटे एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा लॉक डाउन-5 (अनलॉक-1) के पहले दिन पैडलेगंज तिराहे पर मुस्तैद नजर आए ।
इस बार वह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करते नजर आए, साथ ही उन्होंने बगैर हैलमेट गाड़ी चलाने वालों और चार पहिया वाहन पर ब्लैक फ़िल्म लगाकर चल रहे लोगों को निशाने पर लेते हुए न सिर्फ उनका चालान किया बल्कि वाहनों पर सवार लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए बार बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की हिदायत दी।
इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने 180 चालान करने के साथ हज़ारों लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास