मछली मारने गये युवक पोखरी में डूबने से मौत

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजूडेहरा निवासी श्याम मोहन पुत्र रामदरश उम्र 33 बर्ष रविवार को मछली मारते समय पोखरी में डूबने से मौत हो गयी।


मिली जानकारी के अनुसार श्याम मोहन रविवार को सुबह 8बजे अपने गांव बैजूडेहरा के पश्चिम स्थित पोखरी में अपने बड़े पुत्र अंश उम्र 7 वर्ष को साथ में लेकर मछली मारने गया था कि गहरे पानी में जाल लेकर चला गया उपर से जलकुंभी के नीचे पड़ गया जिससे निकल न सका और मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही दाह संस्कार कर दिया।


मृतक का बड़ा पुत्र पोखरी के किनारे बैठा था उसको नहीं पता था कि मेरा पिता पोखरी में डूबकर मर गया है रास्ता पकड़कर राहगीर जा रहे थे तो उन्होंने लड़के से पूछा यहां क्यों बैठे हो तो लड़के ने बताया कि मेरे पिता इसी पोखरी में मछली पकड़ रहे हैं।


राहगीर वहीं खड़े हो गये और युवक को उपर आने का इंतजार करने लगे। जब देर तक उपर नहीं आया तो लोगों को युवक के डूबने के शक हुआ। राहगीरों के शोर मचाने पर गांव के लोग भारी संख्या में पोखरी पर पहुंच गए और लाश को किसी तरह बाहर निकाला। मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी रीना रो रो कर बेहोश हो जा रही थी।


मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दो बच्चों का पिता था एक बड़ा बेटा अंश 7बर्ष और दूसरा अमन 4 वर्ष का है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास