मेडिकल कॉलेज: एक और डॉक्टर को कोरोना, अब तक दो डॉक्टर चपेट में

 


गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दिनों दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। आज गायनी विभाग की एक जूनियर डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। कल एनेस्थिशिया विभाग के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। आज महिला डॉक्टर समेत कुल 5 केस सामने आए हैं। जिस महिला डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह कॉलेज कैम्पस में रहती हैं।जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 135 हो गई है। इनमें 45 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि आठ की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में एक्टिव केस की संख्या 82 है। गायनी विभाग की 25 वर्षीय महिला डॉक्टर की शनिवार को तबीयत बिगड़ गयी, तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें भर्ती किया। इसके बाद रविवार की सुबह नमूना जांच के लिए भेजा गया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर खबर है कि बेलीपार के कनइल निवासी एक 16 वर्षीय किशोर में भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। किशोर के पिता की मौत 30 मई को हो चुकी है। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव पर कनलई गांव के 72 लोगों के नमूने लिए गए थे। इसके बाद से ही गांव में हड़कंप मचा था। रविवार की देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव में लोग फिर से डर गए हैं। हालांकि गांव के 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बीआरडी प्रशासन का कहना है कि महिला डॉक्टर की ड्यूटी कोरोना वार्ड में नहीं थी। ऐसे में उनका कोरोना पॉजिटिव आना चिंता में डाल दिया है। सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने कहा जहां भी मरीज सामने आए हैं वहां सेनेटाइज कराया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास