मेहरौना बार्डर पर पकड़े गए शराब की हुई गिनती,136 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद

 


देवरिया, लार के मेहरौना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,136 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद लार,देवरिया।यूपी बिहार सीमा पर थाना लार के मेहरौना चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा गुरुवार को हरियाणा निर्मित 136 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 01 पीकप वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह हेड कांस्टेबल देवी शंकर त्रिपाठी मय हमराही, गौरेश साहनी,दीपक कुमार यादव, शैलेश कुमार,कृष्ण कुमार,अजीत कुमार, प्रेम प्रकाश के पुलिस चौकी मेहरौना चेक पोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पीकर वाहन आता दिखाई दिया जिसे रोककर सघन तलाशी ली गयी तो उसमें से 136 पेटी में 3288 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू बरामद किया गया।उक्त कार्यवाही के दौरान 01 अभियुक्त अजीम खान पुत्र मोहम्मद सलाम निवासी बेहटा गोसाई थाना बिल्सी, जनपद-बदायूं, गिरफ्तार हुआ।साथ मे 136 पेटी में 3288 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब एवं 01 अदद पीकप वाहन सं0-यूपी-37 टी, 3874 को कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध 60/63 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।इस वाहन को पूरी तरह सरकारी वाहन दिखाने के लिए तस्करों द्वारा कौशल विकास योजना का स्टिकर पूरे बॉडी पर चिपकाया गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास