नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण को नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने हटाकर कराई साफ सफाई

गोरखपुर/मानसून को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर नाला नाली की साफ सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जिस के क्रम में आज महेवा मंडी के पास पोकलेन मशीन की मदद से नाले की सफाई की जा रही थी इसी दौरान नाले पर अवैध अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों से नोकझोंक शुरू हो गई जिसकी सूचना सुपरवाइजर ने नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी को दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नाले पर अवैध अतिक्रमण किए हुए दुकानों व गुमटीओ को ध्वस्त कर साफ सफाई कराई गई। बताते चलें की नगर निगम ने नाले पर अवैध अतिक्रमण किए हुए लोगों को पहले ही नोटिस देकर हटाने को कहा गया था लेकिन इन लोगों ने अपने दबंगई के वजह से नाले पर कब्जा जमाए हुए थे।जिन्हें हटाकर साफ सफाई कराई गई जिसमें मौके पर वार्ड नंबर 21 के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने पहुंचकर नगर निगम द्वारा  कराई जा रही साफ सफाई में सहयोग दिया।अभियान के दौरान सुपरवाइजर पीएन गुप्ता भी मौजूद रहे।बता दें कि नगर निगम महानगर को साफ स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहता है लेकिन इसके बावजूद चंद लोगों द्वारा नाले ने कूड़ा करकट व दुकान का कचरा फेक देने से  नाले नालियां चोक हो जाते हैं जिससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है और आम जनता को इस दुश्वरी का सामना करना पड़ता है।मीडिया से बात करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने आम लोगों से अपील किया कि वह कूड़ा करकट को नाले नालियों में ना फेंके एक निर्धारित स्थान पर या डस्टबिन में कूड़ा रखें।सफाई कर्मी उसे उठाकर निर्धारित स्थान पर ले जाएंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास