नयी दिशा ने पेट्रोल पंपों पर कार्यरत सेल्समैनों को किये मास्क भेंट 

कसया, कुशीनगर, नगरपालिका कसया के 6 पेट्रोल पम्पों पर कार्यरत लगभग 3 दर्जन सेल्समैनों को नयी दिशा परिवार के सचिव डॉ हरिओम मिश्र द्वारा मास्क भेंट किया गया। तो वही हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें सभी का तापमान सामान्य पाया गया। सभी को कोविड-19 से बचाव के सुझाव देते हुये श्री मिश्र ने कहा कि खाने में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी व डी का प्रयोग करे। तथा सरकार द्वारा बनाये नियमों का कड़ाई से पालन करे। कोरोना से डरे नही पर सर्तक जरूर रहे। डॉ हरिओम मिश्र ने सभी को मास्क का प्रयोग दैनिक दिनचर्या में करने को कहा उंन्होने बताया कि मास्क के प्रयोग से हम संक्रमण से बच सकते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास