पद सभालते ही पार्टी बिरोधी गतिविधियों में संलिप्त जियाउल खान को पार्टी से निकाला
महराजगंज- पूरे देश मे एआई एम् आई एम् पार्टी ने मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए पार्टी ने नए और अच्छे लोगो को संगठन में जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का इरादा बनाया है।वही महराजगंज जनपद में एआई एम्आईएम् पार्टी के जिला संगठन मंत्री पद पर ज़ाकिर अली को नियुक्त किया वही पद संभालने के 2 दिन के अन्दर ही संगठन मंत्री ने 319 पनियरा विधानसभा के सचिव जियाउल खान को पार्टी में अनुशासनहीनता,कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने, कार्यकर्ताओ में इंतेसार पैदा करने व पार्टी को तोड़ने की साजिश के आरोप में पद व पार्टी से बेदखल करते हुए 6 साल के लिए निलम्बित कर दिया। उक्त जानकारी संगठन मंत्री जाकिर अली ने देते हुए बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष सरवर खान व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिया है हमे उसका ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होगा तो उसके खिलाफ पार्टी सख्ती से निपटेगी। जिसके जिम्मेद्दार वे खुद होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें