पीएम गरीब कल्याण योजना का शुभारम्भ, कुशीनगर में देखा गया लाइव प्रसारण

प्रवासी मजदूरों को इस योजना से अपने गांव में ही मिलेगा रोजगार 545 केन्द्रों से 4235 कामगारों ने पीएम मोदी के सम्बोधन को सुना कुशीनगर। ग्रामीण भारत में अपने गांव वापस पहुंचे कामगारों/प्रवासी मजदूरों को अपने गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज आज 20 जून को बिहार के खगड़िया से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारम्भ डिजिटल माध्यम से शुभारम्भ किया गया। जिसका सीधा प्रसारण सूचना और तकनीकी मंत्रालय के कॉमन सर्विस सेंटरों सीएचसी के माध्यम से देश के ग्रामीण नागरिकों के मध्य किया गया जिसके क्रम में शनिवार को जनपद के कुल 545 केंद्रों से 4235 नागरिको ने कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। बताते चले कि इन्ही कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को कोरोना महामारी के काल में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार के आवश्यक सेवा सहयोग डिजिटल माध्यम से प्रदान की जा रही है। जिला प्रबंधक बिनोद कुमार ने बताया कि इन प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सीएससी केंद्रों के माध्यम से आज विभिन्न प्रकार के कौशल विकास समेत अन्य ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के साथ साथ ग्रामीण नौकरी वेबसाईट के माध्यम से इनका पंजीकरण कर इन्हे स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने में सहयोग भी किया जा रहा है। वही अपना स्वरोजगार के इच्छुक कामगारों को एमएसएमई योजना अन्तर्गत पंजीकरण कराकर इनके लिये ऋण लिये जाने में मदद कर रहे है। साथ ही श्रमिकों के सरकारी लाभार्थी योजना का लाभ लिए जाने हेतु आवश्यक श्रमिक पंजीकरण भी इन्ही कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से किया जा रहा है। सी ए सी संचालक अखिलेश कुमार पाण्डेय ग्राम पंचायत मठिया खुर्द विकाश खंड पडरौना में ग्रामवासियों को सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हुए वेब कास्ट सफल रूप संचालित किया गया। इन केन्दों का ग्रामीणों द्वारा काफी प्रसंशा की जा रही है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास