राहगीरों को दुर्घटना का सता रहा है डर

भटहट/गोरखपुर
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटहट बासस्थान मुख्य मार्ग पर बड़हरिया पुल का निर्माण पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के
 विधायक महेंद्र पाल सिंह  के प्रयास से हो रहा है पुल निर्माण से पहले जनमानस के आवागमन हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा डायवर्जन सड़क का निर्माण किया जाता है/
 उक्त सड़क पर खरजा /जीएसबी डालकर पहले डायवर्जन सड़क बनाना था उपरान्त पुल तोड़कर नए पुल का निर्माण करना था/
 लेकिन लोक निर्माण विभाग के द्वारा ऐसा नहीं किया गया। जब लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश पाण्डेय से पिपराइच विधायक के प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने दूरसंचार के माध्यम से वार्ता कर पुल निर्माण से पहले डायवर्जन सड़क टी०यस० विल आप क्वांटिटी पेपर में है तो पुल को तोड़ कर पुल निर्माण करने से पहले क्यों डायवर्जन सड़क पर खड़ंजा नहीं लगाया गया ।जबकि बरसात में उसपर आने जाने लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
इस पर सहायक अभियंता पाडेय ने कहा कि सड़क पर जीएसटी डाली हुई है जबकि सत्यता यह है कि थोड़ी सी गिट्टी फैला कर धन का बंदरबांट करने का प्रयास किया जा रहा है बरसात के मौसम में जनता फिसल कर गिर रही है। इस पर सहायक अभियंता अनुत्तरित हो गये। और कहने लगे कि अवर अभियंता को देखने के लिए भेजता हूं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास