रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने 2 घंटे के अंदर अपहरण की सूचना पर सकुशल लड़की की बरामद
आपको बता दें कि थाना रामगढ़ ताल पर सूचना मिली की शाम 5:00 बजे उमेश कुमार भारती पुत्र छट्टू प्रसाद निवासी ग्राम लाठी डाढ़ी पोस्ट घोषाव थाना गोला जनपद गोरखपुर के सूचना पर कि उमेश कुमार भारती की लड़की का अपहरण हो गया है ।इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह उमेश कुमार भारती को लेकर थाने से प्रस्थान कर हाटा बाजार थाना क्षेत्र गगहा से 2 घंटे के अंदर गुमशुदा लड़की को बरामद किया गया। बरामद करने पर परिजनों ने बताया कि लड़की दिमागी रूप से बीमार है तथा उनकी लड़की का इलाज आस्था multi-speciality बेतियाहाता में चलता है। आज अपने लड़की का दवा करा कर भांजे सुजीत कुमार निवासी चिल्मापुर के यहां पर गए थे ।जहां से उनकी लड़की कहीं चली गई थी। लड़की से पूछताछ की गई तो लड़की ने भिन्न-भिन्न प्रकार की बातें बताई तथा किसी साधन से गगहा पहुंच गई थी। मोबाइल फोन के लोकेशन सर्च कर मुखबिर की सहायता से गुमशुदा लड़की को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजन लड़की को पाकर अत्यंत खुश हुए और उन्होंने रामगढ़ ताल थाना प्रभारी देव राणा देवेंद्र सिंह, एसआई मनीष कुमार यादव, एसआई दीपक कुमार सिंह और एसआई संजय यादव की भूरी भूरी प्रशंसा की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें