सांसद ने कहा दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही
गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन केरल में हुए हथिनी के निर्मम हत्या के विरोध में जताया रोष दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग गौरतलब है कि गोरखपुर स्थित उनके कार्यालय पर आज एक हाथी जिसका उन्होंने भरपूर स्वागत किया उसे फल गुड़ ब्रेड खिलाया साथ ही साथ हाथ फेरते हुए उस हाथी के सामने खड़े होकर उन्हें प्रणाम भी किया गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन पर्यावरण को लेकर चिंतित रहते ही हैं साथ ही साथ वन्यजीव पर भी खासा मेहरबान नजर आते हैं उनकी वन्यजीवों के प्रति उदारता आज देखने को मिली जब उनके कार्यालय पर एक हाथी आया और उन्होंने उसका भरपूर स्वागत किया लेकिन वही केरल की घटना से आहत भी हुए हैं उन्होंने कहा की यह प्राणी बोल नहीं सकते हैं परंतु उनके दुख को समझना इंसान को ही होता है जब जहां इंसानियत खत्म हो जाती है वहां इस तरह की घटनाएं सामने आती केरल सरकार को इस पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए उन्होंने कहा कि केरल में मैंने कई फिल्में ऐसी की हैं जिसमें हाथियों का साथ रहा है वह रोज हाथियों के साथ सीन देने से पहले उनकी खूब सेवा करते थे और अभी मेरी एक फ़िल्म आ रही है जिसका नाम राधे है जो कि हाथी का ही नाम है मेरा अनन्य प्रेम हाथियों के साथ रहा है परंतु ऐसे जगण्य अपराध से मैं आहत हूँ और मेरी मांग है कि हथनी को मारने वालों कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो क्युकि ये एक हत्या है इसको कभी भी छमा नही किया जाना चाहिए
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें