सभी दुकानें फिर से रोस्टर के अनुसार खुलेंगी-जिलाधिकारी गोरखपुर

 


, एकबार पुनः बाजार की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने दुकानों को खोलने हेतु रोस्टर व्यवस्था लागू  की है अब शॉपिंग मॉल के अंदर की दुकानें भी रोस्टर के अनुसार ही खुलेंगी। 


जिलाधिकारी ने बताया कि सभी दुकानें सुबह 11 बजे से सायं सात बजे तक ही खुलेंगी। केवल फास्ट फूड, फूडकोर्ट, कैफेटेरिया, साफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम व रेस्त्रां में होम डिलीवरी की सुविधा सुबह 11 से रात्रि नौ बजे तक अनुमन्य होगी। उन्होंने बताया कि जनपद की कुछ दुकानों पर रेडीमेड गारमेंट एवं कपड़े (कटिंग क्लाथ) व साडिय़ां मिलती हैं। ऐसी दुकानों के स्वामी सुविधानुसार तीन दिन ही दुकान खोलेंगे। दिनों का डिस्प्ले दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से करना होगा। कंटेनमेंट व बफर जोन में आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।


दुकानों के खुलने का रोस्टर इस प्रकार है :


रेडीमेड गारमेंट शाप (ब्रांडेड आइटम) : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार


कपड़ा, साड़ी, कटिंग क्लाथ शॉप : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार


आभूषण (ज्वेलरी) : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार


जूता-चप्पल एवं बैग : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार


श्रृंगार, कास्मेटिक, गिफ्ट आइटम, खिलौने : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार


सजावट की दुकानें : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार


इलेक्ट्रानिक, मोबाइल, इलेक्ट्रिक, चश्मा, घड़ी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार


राशन व किराना की दुकानें : प्रतिदिन होम डिलीवरी


सलून व ब्यूटी पार्लर : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार


फास्ट फूड, फूडकोर्ट, कैफेटेरिया, साफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम व रेस्त्रां (व्यक्तियों के बैठने की अनुमति नहीं होगी। केवल पैकिंग की व्यवस्था होगी) प्रतिदिन।


फिजिकल डिस्टेंसिंग व फेस मास्क जरूरी 


जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी दुकानें व प्रतिष्ठान निर्धारित समयावधि के अनुसार ही खोले जाएंगे। दुकानों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन, फेस मास्क और ग्लब्स का प्रयोग करना होगा। दुकानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था भी करनी होगी। दुकान के अंदर एक साथ अधिकतम पांच से अधिक ग्राहकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास