सैनेटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बीमार हो रही आंखें

 


गोरखपुर:- कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण सैनेटाइजर की खपत बढ़ गई है। कार्यस्थल से लेकर बाजार तक हर जगह सैनेटाइजर का प्रयोग हो रहा है। सैनेटाइजर के अत्यधिक प्रयोग का असर आंखों पर पड़ रहा है। इससे आंखें बीमार हो रही हैं। आंखों में जलन, चुभन, लाल होने, खुजली होने की समस्या बढ़ी है। बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। दवा की दुकानों से सेल्फ मेडिकेशन के जरिए एंटीबायोटिक आई ड्रॉप खरीद रहे हैं।
सैनेटाइजर के अल्कोहल से बढ़ी आंखों की बीमारी
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सैनेटाइजर में अल्कोहल होता है। अल्कोहल के कारण आंखों में एलर्जी हो जाती है। इसके कारण आंखों में सूजन भी हो सकता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक कुमार ने बताया कि अमूमन गर्मी में आंखों के मरीज बढ़ जाते हैं। खासतौर से एलर्जी वाले। इस बार मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बड़ी संख्या में लोग फोन से सलाह ले रहे हैं। इसकी खास वजह सैनेटाइजर का उपयोग है।
बीमार हो रही दोनों आंखें
डॉ. शशांक ने बताया कि आमतौर पर सीजनल एलर्जी में संक्रमण एक आंख में होता है। उसी पर असर दिखता है। सैनेटाइजर के कारण हो रही एलर्जी का असर दोनों आंखों पर दिखता है। दोनों आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी गिरने लगता है। जलन, चुभन के अलावा आंखों में खुजली होने लगती है।
बढ़ गई एंटीबायोटिक की बिक्री
दवा विक्रेता समिति के महामंत्री और फुटकर विक्रेता आलोक चौरसिया ने बताया कि इस समय आंखों की दवा की बिक्री बढ़ी है। खासतौर से एंटीएलर्जिक और एंटीबायोटिक एलर्जी नियंत्रण में कारगर होता है। आंखों में जलन, चुभन, लालिमा होने, आंखों के सूज जाने, खुजली होने पर यह कारगर होता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास