सम्मानित किए गए राष्ट्र चिन्ह हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादक


गोरखपुर।
वैश्विक कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोग अपने घरों से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं ऐसे दौर में पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर आम जनता तक हर छोटी बड़ी खबर पहुंचाने की भरपूर कोशिश कर रहा है यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमशाद आलम (एडवोकेट) ने कहीं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय मानवाधिकार संघभारत गोरखपुर इकाई विभिन्न सामाजिक संगठनों सामाजिक लोगों ने पत्रकारों का सम्मान कर रहा है उसी कड़ी में राष्ट्र चिन्ह (हिंदी दैनिक समाचार पत्र) के संपादक सूर्य प्रकाश गुप्ता को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. मोहम्मद मिन्नतुल्लाह ने राष्ट्र चिन्ह (हिंदी दैनिक समाचार पत्र) के संपादक सूर्य प्रकाश गुप्ता को अंग् वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उनके साथ साथ समाजसेवी व व्यवसायी साकेत गुप्ता जी को भी सम्मानित किया गया।साथ ही साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संघभारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर सी शर्मा ने फोन करके संपादक जी  को बधाई दी।
इस अवसर पर मोहम्मद सेराज सानू,ई.मो. इज्जतुल्लाह, दानिश अब्दुल्लाह, राज शेख, फरहान आलम,सरदार जसपाल सिंह, डॉक्टर के शर्मा आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास