सम्मानित किए गए समाजसेवी अमरनाथ जायसवाल
गोरखपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत, गोरखपुर इकाई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम मे समाजसेवी अमरनाथ जायसवाल को उनके द्वारा दिए जा रहे निरंतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय मानवाधिकार उभारत (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के उपाध्यक्ष शमशाद आलम एडवोकेट ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी टीम के द्वारा उन्हें चिन्हित करके यह सम्मान दिया गया यह सिर्फ श्री जायसवाल का सम्मान नहीं बल्कि समस्त सामाजिक कार्यों को करने वाले लोगों का सम्मान है। कार्यक्रम के संयोजक और राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. मोहम्मद मिन्नतुल्लाह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन लोगों को प्रशिक्षित करना है जो लोगों को जाकर के यह बता सकें कि इस कोरोना वैश्विक महामारी से कैसी खुद को बचाया जाए और दूसरों को भी सुरक्षित रख जाय और अपने घर के लोगों को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसी को लेकर के एक प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.ई. मेस के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष दुबे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाई के वरिष्ठ सदस्य शिवेंद्र पांडे ने भी संबोधित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें