सरहरी चौकी इंचार्ज ने बिना मास्क के चल रहे बाइक सवारों का काटा चालान

गोरखपुर ।एसएससी डॉक्टर सुनील गुप्ता के आदेशानुसार सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अनलॉक वन में सड़कों पर सभी निकलने वाले लोगों से कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी नियमों का पालन कराया जाए और बिना मास्क लगाए हुए लोगों का चालान भी किया जाए ताकि लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें अपना और अपने परिवार का का ख्याल रखें। जनपदवासी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें इसी क्रम में गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय राय ने चौराहे पर बिना मास्क लगाए लोगों को चिन्हित करके उनका चालान किया और दोबारा बिना मास्क के घर से ना निकलने  की हिदायत दी ।
      इस दौरान 20 लोगो का चालान किया गया और उन्हें सख्त हिदायत दी गयी बिना मास्क लगाए घर से कदापि न निकले उपनिरीक्षक सुनील शर्मा कांस्टेबल राहुल कुमार, वसीम अकरम,विनय यादव आदि पुलिसकर्मी उपस्तिथ रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास