सरहरी में पूरानी पुलिस चौकी की जगह नई चौकी भवन बन कर तैयार, वरिष्ठ अधिकारियों का समय मिलते ही हो जायेगा शुभारंम्भ

गोरखपुर।गुलरिहा थाने क्षेत्र की सरहरी पुलिस चौकी जो टिकरिया रोड पर गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज चौराहे पर महराजगंज ग्राम सभा के पुराने पंचायत भवन में 35 वर्ष से अधिक से चल रही थी जिसका भवन भी जजर्र हो गया था आरक्षियों के रहने की एवं अन्य प्रशाधन की मूल सुविधाए भी नही थी जिसके कारण पुलिस कर्मियो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
         वर्तमान चौकी प्रभारी धनन्जय राय एवं उनके साथ कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों ने अपने निजी खर्च में कटौती करते हुऐ क्षेत्र के सैकड़ो लोगो से सहयोग ले कर लगभग 10 लाख रूपये खर्च के करीब के लागत का चौकी भवन का निर्माण उसमे प्रशाधन रंगाई पुताई टाइल्स एवं पंखे आदि लगा कर चाक चौबंद कर लिया है। पुलिस चौकी के नव निर्माण की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है जहा क्षेत्र के लोग चौकी प्रभारी एवं उनके स्टाप को श्रेय दे रहें है वही पुलिस कर्मी जन सहयोग को इसकी उपलब्धि बता रहें है लेकिन जिले की तमाम चौकियों में अब सरहरी पुलिस चौकी एक मिसाल होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास