सीएम योगी पहुचे गोरखपुर, अस्पताल के निरीक्षण के बाद मैराथन बैठकों का दौर शुरू
गोरखपुर ।सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर पहले उनका हेलीकाप्टर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा।
वहां से वह सीधे जिला अस्पताल और इमरजेंसी के निरीक्षण के लिए गए । अस्पताल से लौटकर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन पहुंचे। यहां वह एक के बाद एक तीन बैठक करने वाले हैं। पहली बैठक भाजपा पदाधिकारियों, दूसरी जनप्रतिनिधियों और तीसरी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होगी। मुख्यमंत्री के आगमन और बैठकों के लिए सुबह से ही गोरखपुर के प्रशासनिक अधिकारी तैयारी कर रहे थे। बैठकोंं का दौर शुरू हो चुका है।
कल तक चलेगा बैठकों- निरीक्षणों का दौर
सीएम योगी आदित्यनाथ शाम साढ़े पांच बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। शाम छह बजे मानीराम के सोनबरसा गांव में स्थलीय निरीक्षण के लिए जाएंगे। शाम सात बजे गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ फोरलेन के सम्बन्ध में बैठक करेंगे। इसके बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। फिर अयोध्या से आए दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेशदास से मुलाकात करेंगे। रात नौ बजे वह आठ जून से खुल रहे गोरखनाथ मंदिर की व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक करेंगे। रात 9:30 बजे वह मंदिर परिसर का निरीक्षण करेंगे।
रविवार को गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार की सुबह 6:30 बजे मुख्यमंत्री गोरखनाथ सब्जी मंडी से सम्बन्धित बैठक करेंगे। इसके बाद बैंक अधिकारियों के साथ बैठक होगी।10 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। 10:30 बजे गोरखपुर व्यापार मंडल के छह पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। 11 बजे वह गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 11:30 बजे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़ी संस्थानों के प्राचार्य और प्रधानाचार्यों के साथ वह बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के लखनऊ प्रस्थान करने की सम्भावना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें