शिक्षक भर्ती घोटाले में जवाब दे उत्तर प्रदेस सरकार: प्रियंका


नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षक घोटाला प्रकरण में उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि यह बड़ा घोटाला सरकार की साठगांठ से हुआ है और इसमें लाखों युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा दिया है इसलिए योगी सरकार को इस बारे में जवाब देना पड़ेगा।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने वाड्रा गुरुवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि यह घोटाला सरकार की नाक के नीचे हुआ है और इसे दबा कर रखा गया है। इस संंबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर लगातार हमला कर रही श्रीमती वाड्रा का मानना है कि अधिकारियों की साठगांठ के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता इसलिए राज्य सरकार को इस संबंध में उठने वाले सवालों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया “लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की साठगांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा। अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों और सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा।”


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास