शिक्षिका भर्ती मामले में रैकेट का खुलासा, एक गिरफ्तार

कासगंज, 11 जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कासगंज की पुलिस ने अनामिका शुक्ला के नाम और फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कासगंज में सुप्रिया जाटव नामक महिला की शिक्षिका के पद पर नौकरी लगवाने वाले दलाल जसवंत को मैनपुरी से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने गुरूवार को यहां बताया कि अनामिका शुक्ला नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लगवाने वाले एक दलाल जसवंत को मैनपुरी से गिरफ्तार किया है। वह मैनपुरी निवासी पुष्पेंद्र का भाई है जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर रैकेट संचालित कर नौकरी लगवाता है।
उन्होंने बताया कि जसवंत खुद फर्जी कागजों पर कन्नौज में प्रधानता अध्यापक के रूप में कार्यरत है। अभी तक वह 20 फर्जी शिक्षको की नियुक्ति करा चुका है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास