सुर्य ग्रहण के समापन पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
गोला गोरखपुर, सुर्य ग्रहण के समापन पर स्थानीय उपनगर गोला तथा क्षेत्र के विभिन्न सरयू नदी के घाटों पर क्षेत्र के गांवो से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही दान-पुण्य किया। उपनगर के प्रसिद्ध बेवरी के श्याम घाट मुक्तीधाम पक्काघाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ लगी रही।क्षेत्र के अन्य घाट बारानगर कालिका मन्दिर रतनपुरा तिरागांव कौड़िया देवईपीपर रामामऊ तुर्कवलिया मेहड़ा नरहन मदरिया मदरहा दलुआ आदि घाटों पर भी क्षेत्रीय गाँवो के स्नानार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। पवित्र सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य-लाभ अर्जित किया। घाटों की ओर जाने वाली सड़कों पर स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें