टीवी हॉस्पिटल में चल रहे किचन का खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण
गोरखपुर। कोविड-19 के नोडल ऑफिसर के आदेश व निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी व अजय सिंह ने 100 बेड वाले टीवी हॉस्पिटल में संचालित किचन का निरीक्षण किया ।मौके पर खाद्य पदार्थ तैयार का प्लास्टिक के कंटेनर में रखे गए थे। जिससे स्टील के बर्तन में रखने का खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्देश दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुनिश्चित किया गया कि खाद्य पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे मसाले व नमक की क्वालिटी क्या है। मसाले और नमक खुले पैकेट में स्टोर थे जिन्हें एयरटाइट करके रखने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रांडेड खाद्य पदार्थ के बैच नंबर व पैकिंग डेट बेस्ट बिफोर डेट देख कर आगे खरीदने के लिए निर्देशित किया गया किचन में काम करने वाले वर्कर्स को एप्रेन हेड कवर व ग्लव्स यूज़ करने के लिए निर्देशित किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें