ट्रूनैट मशीनें वैश्विक महामारी कोविड-19 की चेन को तोड़ने में होगी सहायक:योगी


लखनऊ, 12 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रूनैट मशीनें वैश्विक महामारी कोविड-19 की चेन को तोड़ने में सहायक होगी ।

श्री योगी ने शुक्रवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 75 जिलो एवं 06 मेडिकल काॅलेजों में स्थापित ट्रूनैट मशीनों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालय कोविड-19 की जांच के लिए टूनैट मशीनों की सुविधा के साथ जुड़ रहे हैं। इनके अलावा, प्रदेश के 06 मेडिकल काॅलेज-लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी एवं कानपुर में भी इस मशीन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों की व्यवस्था को निरन्तर सुदृृढ़ करने के राज्य सरकार के प्रयास की अगली कड़ी के रूप में ट्रूनैट मशीने स्थापित की गयी हैं। इन मशीनों की स्थापना से टेस्टिंग क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में, कोविड-19 के विरुद्ध संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

श्री योगी ने कहा कि ‘ट्रूनैट आधारित जांच’ का उपयोग मुख्य रूप से सर्जरी एवं अन्य आपातकालीन सुविधाओं के लिए प्रोटोकाॅल के अनुसार किया जायेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर अविलम्ब उपचार सुनिश्चित किया जाना सम्भव होगा। इस पद्धति के तहत प्रति मशीन प्रतिदिन की दर से 24 सैम्पल की जांच की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने और इस चुनौती से सफतापूर्वक निपटने में ट्रूनैट मशीनें सहायक सिद्ध होंगी। मशीन की आवश्यकता और महत्व के दृृष्टिगत राज्य सरकार ने तेजी से निर्णय लेते हुए इससे सभी जनपदों और 06 मेडिकल काॅलेजों में स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 के अधिकतर मामले मेडिकल इन्फेक्शन के कारण हो रहे हैं। इन मशीनों की सहायता से प्रदेशवासियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक ऑपरेशन से पूर्व मरीजों की कोविड-19 सम्बन्धी जांच की जा सकेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह मशीनें राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 की चेन को तोड़ने में सहायक सिद्ध हो गी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास