ट्विटर पर सीएम योगी का दबदबा, पूरे हुए 01 करोड़ (10 मिलियन) फॉलोवर

 


 


 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना काल में आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ-साथ विरोधियों को भी हैरान करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्विटर फैन फॉलोइंग ने आज 1 करोड़ (10 मिलियन) का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को योगी के ट्विटर अकाउंट @myogiadityanath   पर फॉलोवर की तादात 10 मिलियन से ज्यादा हो गई और सबसे खास बात यह है कि सभी फॉलोवर पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं। देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (58.5 मिलियन) और अमित शाह (28.8 मिलियन) को छोड़ दें तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (17.4 मिलियन (राहुल गांधी 14.7 मिलियन) और अरविंद केजरीवाल (19.4 मिलियन) ही आगे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ( 2.3 मिलियन) जैसी चर्चित शख्शियत भी योगी से काफी पीछे हैं। 


2015 में ट्विटर पर आए योगी: अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते लोगों के बीच लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ ने 17 सितम्बर 2015 को ट्विटर की इस नई दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई 2016 से यह नियमित सुचारू रूप से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद 22 मार्च 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट ट्विटर से वेरिफाइएड हुआ। योगी का ट्विटर हैंडल है @myogiadityanath, जिसमें 'एम' का अर्थ महंत है। बता दें कि सीएम योगी, वर्तमान में नाथपन्थ के मुखिया हैं और नाथपन्थ के सबसे बड़े मन्दिर श्री गोरखनाथ मन्दिर के पीठाधीश्वर भी हैं। फेसबुक पर योगी के करीब 62 लाख 71 हज़ार 656 फॉलोवर हैं। 5 साल से कम समय मे एक करोड़ फॉलोवर जुड़ना, योगी की लोकप्रियता का परिचायक है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास