उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को जनहित ज्ञापन देकर मनरेगा में बाल श्रम पर रोक लगाने का कि गई मांग

 


 कप्तानगंज --कुशीनगर 
जनपद कुशीनगर में वैश्विक महामारी की मार झेल घर वापस आए प्रवासी मजदूरों को तेजी से रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे सरकार की मंशा पर पानी फेरते हुए ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा के कार्यों में बाल श्रमिकों को धड़ल्ले से लगाए जाने का  समाचार प्राप्त हुआ है। 
प्राप्त विवरण के अनुसार बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता शिव कुमार चौबे व बिंदेश सिंह ने संयुक्त रूप से हमारे प्रेस ऋषि जी को बताया कि विकासखंड कप्तानगंज में मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों के दौरान जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों को दरकिनार करते हुए सस्ते मजदूर के रुप में बाल श्रमिकों को लगाकर धड़ल्ले से कार्य कराए जा रहे हैं ।जिसकी सूचना बराबर ग्रामीणों द्वारा खंड विकास अधिकारी को दिया जा रहा है, लेकिन कोई अंकुश नहीं लगाया जा सका है ।इसी क्रम में ग्राम पंचायत शेषपुरवाँ ,ग्राम पंचायत गँगराई टोला भगवानपुर ,ग्राम पंचायत मुन्डेरा ,में बाल श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा था जिसकी सूचना फोटो और वीडियो के साथ खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज के व्हाट्सएप नंबर व मोबाइल फोन के जरिए ग्रामीणों द्वारा दिया गया लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई ।जिसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता गणों को दी गई बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज व उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को जनहित ज्ञापन सौंपकर मनरेगा के कार्यों से अविलंब में बाल श्रमिकों के कार्य पर रोक लगाए जाने, ईट भट्ठा/ ईट निर्माण उद्योग प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजने, 17 मार्च 2020 को दिए गए जिला स्तरीय तहसील दिवस में शिकायत पत्र का निस्तारण, के साथ  कप्तानगंज नगर ,बोदरवार, मथौली बाजार ,रामकोला, लक्ष्मीगंज इत्यादि शहरों कस्बों में मोटरसाइकिल के मरम्मत की दुकानों ,होटल ढाबों ,में कार्यरत बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है ।जनहित मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले कार्यकर्ता मुख्य रूप से सीताराम यादव ,शंभू यादव, महावीर प्रसाद , उमाशंकर यादव, कृष्ण कुमार चौबे ,राजकुमार पटेल ,उमेश चंद यादव ,राहुल इत्यादि लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास